Search
Close this search box.

रेलवे में लोको पायलट बनने का गोल्डन चांस, बंपर पदों पर हो रही है भर्तियां, आप भी करें अप्लाई

नौकरी आप रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी पाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने SECR के तहत नागपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो इसे सच करने के लिए आधिका,रिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

रेलवे के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो 7 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 598 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आपका भी मन रेलवे में लोको पायलट की नौकरी पाने का है, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

रेलवे में इन पदों पर होगी भर्तियां
यूआर- 464 पद
एससी- 89 पद
एसटी- 45 पद
कुल पदों की संख्या- 598 पद

रेलवे में नौकरी पाने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी रेलवे के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. तभी वे सभी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे

रेलवे में लोको पायलट बनने की आयु सीमा 
जो भी उम्मीदवार अनारक्षित कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही एससी/एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Railway Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक
Railway Recruitment 2024 Notification

रेलवे में ऐसे मिलेगी नौकरी
उम्मीदवार जो भी इन पदों पर अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और कंप्यूटर आधारित योग्यता टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Male hand holding megaphone with apply now speech bubble. Loudspeaker. Banner for business, marketing and advertising. Vector illustration
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज