कुल्लू अपडेट, चीन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 13 साल की लड़की को ऑनलाइन मोबाइल गेम्स की ऐसी लत लगी कि उसने 449,500 युआन करीब 52,19,809 रुपये रुपये अपनी मां के अकाउंट से चुराकर गेम्स पर खर्च कर दिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, इस लड़की ने इतने पैसे चार महीने में खर्च कर दिए। आखिर में उसकी मां के अकाउंट में मात्र 0.5 युआन लगभग 5 रुपये बचे थे।
मध्य चीन के हेनान राज्य की एक सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट ने अपने स्मार्टफोन पर गेमिंग ऐप की लत लगने के बाद अपनी मां के अकाउंट से पैसे गेम्स पर खर्च कर दिए लड़की की मां वांग को चोरी का पता तब चला, जब एक टीचर ने उसे बताया कि उसे लगता है कि लड़की स्कूल में अपने फोन पर बहुत समय बिताने के बाद ऑनलाइन पे-टू-प्ले गेम की आदी हो गई है। जब मां ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अकाउंट में सिर्फ 5 रुपये बचे थे।
जब पिता ने लड़की से उसके खर्च के बारे में पूछा, तो उसने स्वीकारा कि उसने ऑनलाइन मोबाइल गेम्स खरीदने के लिए 120,000 युआन और इन-गेम खरीदने के लिए 210,000 युआन लगभग 24,39,000 रुपये खर्च कर दिए. साथ ही अपने 10 दोस्तों के लिए भी 100,000 युआन लगभग 11,61,000 रुपये गेम्स खरीदने में खर्च कर दिए। लड़की ने कहा कि उसे घर पर जब डेबिट कार्ड मिला तो उसने उसे अपने स्मार्टफोन से लिंक कर दिया। उसे यह भी याद था कि जब माता-पिता उसके आसपास नहीं होते थे तो पैसे की जरूरत पड़ने पर उसकी मां उसे कार्ड का पासवर्ड बताती थी। इसी का इस्तेमाल लड़की ने किया
Author: Kullu Update
Post Views: 45



