Search
Close this search box.

मंडी-कांगड़ा सीमा पर बनी जल विद्युत परियोजना की सुरंग क्षतिग्रस्त होने से मुल्थान में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित 25 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना की एचआरडी टनल के क्षतिग्रस्त होने से मुल्थान गांव और बाजार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना है। रिहायशी इलाकों और किसानों की उपजाऊ भूमि को पानी के तेज बहाव से क्षति हुई है। प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग के साथ पन विद्युत परियोजना के कई अधिकारी और कर्मचारी डटे हुए हैं, लेकिन अभी हालात बिगड़े हुए हैं। बड़ी मात्रा में मलबा व पानी लोगों के घरों में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित 25 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना की एचआरडी टनल के क्षतिग्रस्त होने से मुल्थान गांव और बाजार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना है। रिहायशी इलाकों और किसानों की उपजाऊ भूमि को पानी के तेज बहाव से क्षति हुई है। प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग के साथ पन विद्युत परियोजना के कई अधिकारी और कर्मचारी डटे हुए हैं, लेकिन अभी हालात बिगड़े हुए हैं। बड़ी मात्रा में मलबा व पानी लोगों के घरों में घुस गया

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज