कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने जगातखाना में गश्त के दौरान रविन्द्र कुमार निवासी गांव जगातखाना डाकघर रामपुर तहसील निरमण्ड के कब्ज़े से 12 बोतलें मार्का उना न0 1 बरामद की है । वहीं एक अन्य मामले में पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने रन्दल चौक में गश्त के दौरान मोहन लाल निवासी गांव पनाशा डाकघर पोशना तहसील निरमण्ड के कब्ज़े से 24 बोतलें मार्का उना न0 1 बरामद की है । इस सन्दर्भ में रविन्द्र कुमार व मोहन लाल के विरुद्ध थाना ब्रौ में आवकारी अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 145



