Search
Close this search box.

आनी के लढागी स्कूल में अध्यापकों के खाली पद भरने के अनशन को विधायक ने दिया समर्थन

कुल्लू अपडेट,आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के दुख दर्द को समझता हूं इसके लिए मैं किसी भी तरह की लड़ाई और किसी से भी टक्कर लेने के लिए तैयार हूं।खण्ड आनी के रा०व०मा०पा० लढागी स्कूल में अध्यापकों के खाली पद होने पर क्षेत्रवासियों के साथ क्रमिक अनशन में शामिल हुआ ।इस सरकार ने शिक्षा का बेड़ागर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हुई है। सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के पद खाली हैं। पद खाली होने के कारण स्कूलों का बुरा हाल है। मेरा प्रदेश सरकार से निवेदन है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में ध्यान देकर रिक्त पदों को तुरंत भरे।मैं क्षेत्रवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडा़ हूं जनता को ऐसा अनशन और आंदोलन ना करना पड़े, इसके लिए मैं भविष्य मैं हरसंभव प्रयास करूंगा ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज