हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणाैत मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो किया। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व अन्य भाजपा नेता भी माैजूद रहे। नांमाकन के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भाजपा विधायक भी मौजूद हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 120



