Search
Close this search box.

राजस्व, बागवानी, व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का कुल्लू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कुल्लू अपडेट,राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आज कुल्लू जिला के दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे।
कुल्लू जिले के भुंतर में पहुचने पर दी लोअर कुल्लू किसान बागवान संगठन के पदाधिकारियों  व सदस्यों द्वारा बागवानी मंत्री का  भव्य स्वागत किया गया ।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस बार बागवान अपने सेब प्रति किलो के हिसाब से मंडियों में बेच सकेंगे

उन्होंने कहा की पालमपुर व चायल में टिशु कल्चर के माध्यम से सेब के पौधे तैयार किए जा रहे हैं तथा सिद्ध पुर में भी टिशू कल्चर से सेब के पौधे तैयार किए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे दिए जा सके।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऊंचाई के हिसाब से सेब की विभिन्न किस्मों को लगाने  के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह निर्धारित मापदंडों के तहत सेब के बगीचे लगाकर अच्छा लाभ कमा सकें।
इस से पहले राजस्व,बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री ने मंडी जिले  के जडोल में एचपीएमसी के जूस सयंत्र, टकोली  में मार्किट यार्ड व बंदरोल  में मार्केट यार्ड का निरीक्षण किया।
मुख्य  संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार  सदा ही बागवानो व किसानों की हितेषी रही है तथा सरकार ने कीटनाशकों  व अन्य दवाइयों की दुकाने जो पूर्व सरकार  ने बन्द कर दी थी को पुनः आरम्भ किया गया है जिससे बागवान व किसान लाभान्वित हो रहे है।
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यास व पार्वती नदियों के संगम स्थल को लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में शमशी से भुंतर व जिया तक नदी के दोनो तरफ  विकसित किया जाएगा इसके लिए लाडा से  30 लाख रूपए की राशि हाल ही में स्वीकृत कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि भांग की खेती को कानूनी दायरे में लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है जो सरकार को प्रदेश में भांग की खेती करने संबंधित सुझाव देगी इस कमेटी द्वारा विभिन्न हित धारकों से चर्चा करने के उपरांत उनकी राय ली जाएगी।
भांग की खेती को कानूनी मान्यता  मिलने से जहां प्रदेश के किसानों बागवानो की आर्थिकी सुदृढ़ होगी वही इससे बनने वाले अनेक प्रकार के उत्पादों व दवा  के निर्माण में भी इनका उपयोग होगा।
दी लोअर कुल्लू किसान एवं बागवान संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने मुख्य अतिथि व उनके साथ आए बशिष्ठ जनों का स्वागत किया।उन्होंने बागवानों की विभिन्न  समस्याओं को प्रस्तुत किया तथा बागवानी मंत्री व सीपीएस सुंदर ठाकुर को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज