Search
Close this search box.

मनाली-केलांग मार्ग पर धुंधी में सड़क पर पलटा ट्रैवलर, मुंबई के अभिजीत पाटिल की मौत

कुल्लू अपडेट , मनाली-केलांग मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में मुंबई के पर्यटक की मौत हो गई है जबकि 18 अन्य पर्यटक घायल हो गए। घायलों का मनाली के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी में घूमने के बाद पर्यटकों से भरा ट्रैवलर (एचआर-55एपी-6911) मनाली की ओर लौट रहा था। देर शाम धुंधी के समीप चालक टेंपो ट्रैवलर पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मुंबई के 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल की मौत हो गई। 18 अन्य पर्यटक हादसे में घायल हो गए हैं। इनमें से आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का सिविल अस्पताल , मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज