Search
Close this search box.

माता हिडिंबा के वंशज नागालैंड से मनाली पहुंचे , ढूंगरी मेले में होंगे शामिल

कुल्लू अपडेट , महाभारत काल से जुड़ी कई बातों को आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं। जी हां, नगालैंड के दीमापुर के लोग स्वयं को माता हिडिंबा के वंशज मानते हैं। मंगलवार को ढूंगरी में माता हिडिंबा की जयंती पर शुरू हुए मेले का साक्षी बनने के लिए नगालैंड से लगभग 25 लोग यहां पहुंचे हैं। सोमवार को माता हिडिंबा की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित जागरा में उन्होंने शिरकत की। मंगलवार को माता का आशीर्वाद लिया। उनका कहना है कि दीमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है। दीमापुर को कभी हिडिंबापुर के नाम से जाना जाता था। यहीं पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहने वाली डिमासा जनजाति के लोग खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानते हैं। माता हिडिंबा के पुजारी रमन कुमार शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों से डिमासा समुदाय के लोग मेले में पहुंच रहे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज