Search
Close this search box.

भाजपा किसान मोर्चा ने शुरू किया प्रचार अभियान , भाजपा प्रत्याशी कंगना के पक्ष में मांगे वोट

कुल्लू अपडेट ,देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अब प्रचार करना शुरू कर दिया है और जगह-जगह पर अपने-अपने संगठन तथा सरकारों की नीतियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू शहर में हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा भी जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा विशेष रूप से शामिल रहे और उन्होंने यहां पर दुकानदारों व अन्य लोगों से मुलाकात कर कंगना रनौत के लिए समर्थन मांगा। हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस की भी कोई गारंटी नहीं रही है कि जो कितने दिन तक सरकार चल पाती है। क्योंकि अपनी पिछली गारंटी को कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई और अब आम जनता ने ही उनकी गारंटी को खत्म करने का बीड़ा उठा लिया है। संजीव ने कहा कि देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं से आम जनता को काफी फायदा पहुंचा और अब पूरे देश की जनता का साथ भाजपा को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सभी लोग कांग्रेस सरकार से नाराज होकर भाजपा के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं और 4 जून को हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस सरकार का जाना भी अब तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में जिस तरह से लोकसभा चुनाव का माहौल बना है और कुल्लू शहर में भी जिस तरह से कार्य कर्ताओं के अंदर उत्साह है। उससे पता चलता है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटों पर अपनी जीत को तय करेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज