Search
Close this search box.

गूगल ने पेश किया एआई टूल Veo , जानें इसकी खासियत

टेक अपडेट ,गूगल ने अपने Google I/O 2024 इवेंट में टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल Veo को पेश किया है जिसका मुकाबला ओपनएआई के Sora से होने वाला है। गूगल का Veo टूल 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन पर वीडियो बना सकेगा। सबसे खास बात यह है कि Veo एक मिनट से अधिक का भी वीडियो बना सकता है, जबकि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ OpenAI Sora सिर्फ 1 मिनट तक का ही वीडियो बना सकता है।

क्या है गूगल का Veo :- गूगल का Veo भी एक टेक्स्ट टू वीडियो टूल है जो कि आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आधार पर वीडियो बनाता है। यह 1080 पिक्सल यानी एचडी वीडियो बना सकता है। यह सिनेमैटिक स्टाइल में भी वीडियो बना सकता है और वह भी पूरी डीटेल के साथ।
गूगल के मुताबिक यह यूजर के प्रॉम्प्ट को बहुत ही बारिकी से समझता है। गूगल Veo एरियल शॉट, टाइमलैप्स, फास्ट ट्रैकिंग शॉट और डेफ्थ ऑफ फील्ड शॉट वाले वीडियो बना सकता है। गूगल का यह नया एआई मॉडल वीडियो को एडिट भी कर सकता है।
गूगल ने साफतौर पर कहा है कि Veo द्वारा बनाए गए वीडियो में वॉटरमार्क होगा जिससे यह पता चलेगा कि इस वीडियो को एआई के जरिए बनाया गया है। Veo को जल्द ही गूगल लैब्स के VideoFX टूल के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
गूगल Veo और OpenAI Sora में समानताएं
पहली बात तो यही है कि दोनों में से कोई भी एआई टूल आम जनता के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। Veo एचडी यानी 1080 पिक्सल कर एक मिनट से अधिक का वीडियो बना सकता है, जबकि Sora सिर्फ 1 मिनट का एचडी वीडियो बना सकता है। दोनों मॉडल टेक्स्ट, वीडियो और इमेज प्रॉम्प्ट से वीडियो बना सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज