Search
Close this search box.

कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर में 60 सदस्यीय स्टूडेंट कॉउन्सिल का किया गया गठन 

 

कुल्लू अपडेट,कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर ने स्टूडेंट कॉउन्सिल का गठन किया गया जिसमे स्कूल के प्रबन्धक सुरेश कुमार बतौर मुख्यतिथि पधारे और मुख्यतिथि एवं स्कूल के प्रधानाचार्या रितु चौहान ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और स्कूल में 60 सदस्यीय स्टूडेंट कॉउन्सिल का गठन किया।स्कूल की सीनियर हैड गर्ल बारहवीं कक्षा की नम्रता और जूनियर हैड गर्ल सातवीं कक्षा की रिद्धि तथा सीनियर हेड बॉय बारहवीं कक्षा के कुंदन और जूनियर हैड बॉय आठवीं कक्षा के अनुराग को चुना गया। सभी चयनित सदस्यों को बैज प्रदान किए गये।स्कूल की प्रधानाचार्या रितु चौहान ने हेड बॉय,हेड गर्ल सहित 60 सदस्यीय स्टूडेंट कॉउन्सिल को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।स्कूल की प्रधानाचार्या रितु चौहान ने चयनित छात्रों को प्रभार लेने ,अपने नेतृत्व व निर्णय लेने के कौशल संचार और टीम वर्क के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।वही उन्होंने बताया कि स्कूल में ऐकुआ हाउस ,टैरा हाउस,इग्निस हाउस ,वेंटस हाउस का गठन किया गया और इको क्लब,साईंस क्लब ,स्पोर्ट्स क्लब,लिटरेरी क्लब ,सोशल सर्विस क्लब, आर्ट्स एन्ड कल्चरल क्लब ,फोटोग्राफी एन्ड मीडिया क्लब ,हेरिटेज क्लब ,स्वच्छता क्लब का गठन किया गया है।वही मुख्यतिथि सुरेश कुमार ने स्टूडेंट कॉउन्सिल के सभी सदस्यों को नए प्रभार के लिए बधाई दी और उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित छात्र अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगें।उन्होंने बताया कि स्कूल का लक्ष्य छात्रों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है वही खेलकूद ,सांस्कारिक शिक्षा देना और अच्छा नागरिक बनाना हैं।'

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज