Search
Close this search box.

सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव 19 से 21 जून तक,सफल आयोजन के बारे में हुई चर्चा

कुल्लू अपडेट ,सूत्रधार कला संगम कुल्लू की साधारण सभा का आयोजन सूत्रधार भवन के सभागार में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में 46वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव के सफल आयोजन के बारे में चर्चा की गई | 46वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव 19 से 21 जून तक कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चन्द प्रार्थी कलाकेन्द्र में प्रतिदिन सायं 05:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मनाया जायेगा, जिसमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, प्रिंसेस सूत्रधार, लोकगीत व फिल्म गीत की प्रतियोगिता होगी तथा 19 व 20 जून को देवसदन में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी | इस 46वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में कुल्लू घाटी के बजौरा से लेकर मनाली तक के 27 निजी व सरकारी पाठशालाएं भाग ले रही है, जिसमें 1000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगें |  संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बतलाया कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू की स्थापना जून 1977 में कुछ उत्साही युवाओं द्वारा कला, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों हेतु की गई थी | संस्था का पहला कार्यक्रम 21 जून 1977 को कलाकेंद्र कुल्लू में रेडक्रॉस सोसाईटी कुल्लू के सहयोग हेतु किया गया | इसी कड़ी में संस्था द्वारा सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव जोकि कुल्लू जनपद की युवा एवं बाल प्रतिभाओं को समर्पित है की, शुरुआत संस्था के रजत जयंती वर्षगांठ उत्सव 2002 से शुरू हुई थी | संस्था द्वारा कुल्लू जनपद की युवा पीढ़ी जो अपनी संस्कृति से विमुख होती जा रही थी तथा दुर्व्यसनों में संलिप्त होती जा रही को अपनी संस्कृति से जोड़ने व उनकी युवा शक्ति का प्रयोग सृजनात्मक कार्यों में लगाने के उदेश्य से संस्था द्वारा इस तरह के सांस्कृतिक उत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया तथा अपने उदेश्य के अनुरूप इस घाटी के बाल और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिता हर साल आयोजित करती आ रही है | इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आज इस घाटी के बजौरा से लेकर मनाली तक के निजी व सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन हर वर्ष करते आ रहे है | इस उत्सव के माध्यम से संस्था ने अबतक लगभग 20,000 से अधिक विद्यार्थियों को मंच प्रदान करवाया है | इस त्रिदिवसीय 46वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में पाठशालाओं की प्रतियोगिताओं के अलावा संस्था के कलाकारों द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी | बैठक में इसके अलावा संस्था के संविधान में को लेकर भी चर्चा की गई और इसे सर्वसम्मति से संशोधित किया गया | बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, सूचना एवं मीडिया प्रभारी राजेश शानू, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव प्रदीप कपूर, मंजुलता शर्मा व हितेश गोगी, लोकनृत्य सहप्रभारी सीमा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विजय गोएल, भारत भूषण आचार्य व सुदेश कुमार, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल, मुख्य संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद, प्रबंधक उत्तम चन्द, सहयोगी दिनेश, सदस्य सुबोध कुमार सूद, अभिनन्दन, साहिल काचरू, उमा महंत, डिंपल, भारती, गौरी व अर्पिता उपस्थित रहे |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज