Search
Close this search box.

बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच नियुक्त

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले मनोज ठाकुर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली चतुर्थ सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल प्रतियोगित में बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच होंगे। मनोज ठाकुर इस उपलब्धि के साथ बिलासपुर के पहले कोच बने हैं जो भारतीय टीम को हैंडबॉल खेल की बारीकियों से अवगत करवाएंगे। मनोज ठाकुर को मिली इस जिम्मेवारी से खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर में बतौर हैंडबॉल कोच सेवाएं दे रहे मनोज ठाकुर 15 से अधिक बार नेशनल टूर्नामेंट में हिमाचल टीम के कोच और रेफरी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। सिकरोहा पंचायत के नत्थू राम ठाकुर सेवानिवृत अड्डा इंचार्ज एचआरटीसी व माता राजो ठाकुर गृहिणी के घर जन्मे मनोज की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल स्कूल बिलासपुर में हुई। जमा दो तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर व स्नातक की उपाधि पीजी कॉलेज बिलासपुर से की। शिमला विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद फिज़िकल एजूकेशन में मास्टर डिग्री और फिर पटियाला से एनआईएस की उपाधि हासिल की। अमृतसर के बटाला शहर के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में एक साल शिक्षण का कार्य भी किया। बिलासपुर न्यायालय में वकालत कर चुके मनोज ठाकुर वर्ष 2015 में हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हैंडबाल कोच के पद पर कुल्लु में तैनात हुए। वर्ष 2018 में मनोज ठाकुर बिलासपुर आए। इनके तराशे हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज