कुल्लू अपडेट, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम भविष्य में किरतपुर-मनाली फोर लेन राजमार्ग के किनारे तीन अतिविशिष्ट होटल खोलेगा। इससे पर्यटकों और अन्य यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि ये होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसजित होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
Author: Kullu Update
Post Views: 51



