कुल्लू अपडेट, निजी बस ऑपरेटर यूनियन कुल्लू के प्रधान रजत जमवाल ने कहा कि भुंतर में टैक्सी स्टैंड भुंतर एयरपोर्ट के पास है लेकिन बहुत से लोग जिया पुल के पास अपनी गाड़ियां लगाए रखते हैं और जो लोकल बसें अपने रूट पर जाती हैं उनमें टूरिस्ट को बैठने नहीं देते। उन्होंने कहा कि वहां पर तो कोई नहीं रोक सकता क्योंकि मनाली से मणिकर्ण हमारा रूट है अगर कोई टूरिस्ट ग्रुप वहां खड़ा है तो हम उन्हें बस में बिठाएंगे क्योंकि हमारा रूट है। हमें सरकार ने परमिट दिए हैं, लेकिन यह कुछ टैक्सी वाले लोग हैं जिन्होंने अवैध तरीके से हाथीथान में भी अपने अड्डे बनाए हुए हैं। इसके लिए हमने उपायुक्त कुल्लू से बात की है कि इनका काम है टैक्सी स्टैंड से सवारियां उठाना, ये वहां जाएं वहां से सवारियां उठाएं। रोड में यदि सवारियाँ बस रुकवाती हैं तो हम तो उन्हें बिठाएंगे क्यूंकि हमने बस चलानी है। उन्होंने कहा कि कसोल में और मणिकर्ण में भी यही हाल है। सारी टैक्सी यूनियन इकट्ठा करके सबको यही बता रहे हैं कि इनको सवारियां मत बिठाने दो, टूरिस्ट मत बिठाने दो। उन्होंने कहा कि हमने भी 30-30 लाख की बसें निकली है। हमारा भी तो सीजन है सिर्फ टैक्सी वालों का नहीं है। टैक्सी का काम है टैक्सी स्टैंड से जाएं ना कि रास्ते में जहां मर्जी से सवारियां उठाएं और बस वालों एलिगेशन लगाएं।
Author: Kullu Update
Post Views: 21



