Search
Close this search box.

रोहित महाजन ने नग्गर में किया कांग्रेस अध्यक्षा का भव्य स्वागत,मौके पर कुछ जनसमस्याओं को किया हल

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह कुल्लू दौरे पर है। जिला कांग्रेस कुल्लू के उपाध्यक्ष रोहित महाजन ने नग्गर स्थित अपने आवास पर प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया और प्रतिभा सिंह ने वहां पर स्वागत करने वाले लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं रोहित महाजन का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रतिभा सिंह ने मौके पर जन समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। रोहित महाजन ने बताया कि उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह ने मौके पर कई समस्याओं का निपटारा किया। वहीं इस अवसर पर मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रोहित वत्स धामी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेसराम आजाद, बार एसोसिएशन कुल्लू के महासचिव भूपेंद्र सिंह कोटिया, कांग्रेस कार्यकर्ता निहाल चंद, पूर्व में मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, पूर्व में एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष हरिंदर सेन, जिला परिषद सदस्य एवं मनाली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अरुणा ठाकुर, महिला मंडल की अध्यक्ष तोषी देवी, युवा कांग्रेस जिला मंडी के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, सेवादल के नेसराम, मोहन ठाकुर, गोविंद ठाकुर, भुवनेश्वर सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत नग्गर प्रदीप ठाकुर, ग्राम पंचायत रुमसू के प्रधान देवराज,कांग्रेस कार्यकर्ता तुले राम, यशपाल कायस्था, गोविंद सिंह, महेश्वर सिंह, अमन भल्ला, चंदन शर्मा, प्रशांत ठाकुर, रिंकू, बीजू, कुशाल, जतिन ठाकुर, गानू, अंकुश भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे। 
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज