कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के शियाह (भृगुपुरी आशनि) ग्राम पंचायत ज्येष्ठा की रहने वाली आशा देवी का पॉलिटिकल साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए चयन हुआ है। आशा ठाकुर के पिता डाबे राम पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उनकी माता कमला देवी गृहिणी है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छमाहण से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से, एम.ए और एम.फिल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की है। आशा ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देती है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन से ही यह सपना था कि वह बच्चों को पढ़ाएं, उन्हें अच्छा नागरिक बनाएं और उनका जीवन सफल बनाएं। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने कॉलेज के अध्यापक प्रोफेसर डॉ.रोशन लाल और प्रोफेसर दुनी चंद और अन्य अध्यापकों से मिली। उन्होंने कहा कि वे 7-8 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई लाइब्रेरी में ही की है। इससे पहले उन्होंने तीन बार NET और एक बार SET भी क्लियर किया है। वंही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को उन्होंने ये सन्देश दिया है कि वे मेहनत और संघर्ष करते रहे क्योंकि संघर्ष और परिश्रम करें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



