Search
Close this search box.

जिला स्तरीय जूनियर वुशू स्पर्धा के लिए एक जून तक करें आवेदन

कुल्लू अपडेट ,जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता दो जून को कुल्लू में होगी। इसमें कुल्लू जिले के युवक और युवतियां अपना दमखम दिखाएंगे। जिला वुशू संघ के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि प्रतियोगिता 14 से 17 और 17 से 18 वर्ष के युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे। लड़कों की 45, 48, 52, 56, 60, 65, 70, 75 व 80 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता होगी। लड़कियों के 45, 48, 52, 56 और 60 किलोग्राम में मुकाबले होंगे। भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हो रही प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी अपना पंजीकरण एक जून तक करवा सकते हैं। खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी, 4 पासपोर्ट्स साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, वुशू खेलो इंडिया किड नंबर साथ लेकर आना होगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 8 जून से शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय 20वीं जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज