कुल्लू अपडेट, ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत पनगां में पंचायत के द्वारा पंचायत प्रधान विजय प्रकाश के नेतृत्व में शानदार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ जनता को सरकारी सुविधाओं को भी उपलब्ध करवाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। पंचायत में पनगां से 16 मील तक सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत पनगां के द्वारा सेब सीजन में बागवानों को परेशानी ना हो इसलिए करवाया जा रहा है। वंही इस सड़क के लिए समाजसेवी एवं द होलीडे विला रिजॉर्ट एंड स्पा मनाली के मालिक रोशन ठाकुर ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51000 देने की घोषणा की है, जिसके लिए पंचायत प्रधान विजय प्रकाश ने रोशन ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से 200 परिवारों को इस सीजन में काफी फायदा होगा। वंही उन्होंने आम जनता से निवेदन किया है कि यह सड़क सेब सीजन से पहले बन सके तो अच्छा रहेगा अन्यथा सीजन में काम चलेगा तो लोगों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि उनका प्रयास है कि सीजन से पहले यह सड़क पूरी तरह तैयार हो जाए ताकि यहां के किसानों बागवानों को इसका लाभ मिल सके।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



