कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों का दीदार करने हर वर्ष देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात करें तो जिला कुल्लू में विश्व के मानचित्र पर पर्यटन नगरी मनाली, मिनी स्विट्जरलैंड कसोल छाये हुए हैं और नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन में जीभी, तीर्थन घाटी और अन्य भी विकसित हुए हैं। पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए देश-विदेश से सैलानी जिला कुल्लू आते हैं और वहीं अगर मणिकर्ण कसोल की बात करें तो हज़ारों की संख्या में पर्यटक हर साल यहाँ आते हैं। कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि बीते सप्ताह मणिकर्ण-कसोल में लगभग 29,622 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया है। वही एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने सभी पर्यटकों का कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों, कारोबारियों और पर्यटकों का धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस इसी तरह से लगातार स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के सहयोग से कानून और यातायात व्यवस्था को बनाए रखेगी ताकि किसी को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Author: Kullu Update
Post Views: 29



