Search
Close this search box.

हनुमानी बाग़ में गोंपा में लगी आग , बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर चल रही थी पूजा , नहीं हुआ कोई नुक्सान

कुल्लू अपडेट ,जिला मुख्यालय हनुमानी बाग स्थित गोंपा में गुरुवार सुबह अचानक आग भड़क गई। अग्निकांड के दाैरान यहां पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा चल रही थी। छत पर बनाए पूजा घर में अगर बत्तियों के चलते अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग से आयोजन में खलल पड़ गया । स्थानीय लोगों व दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज