कुल्लूअपडेट , विक्रमादित्य को समर्थन देगी फोरलेन संघर्ष समिति यह बात फोरलेन संघर्ष समिति कुल्लू के अध्यक्ष दिनेश सेन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कही उन्होने कहा कि समिति संसदीय चुनाव में प्रत्याशी विक्रमादित्य का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि फोरलेन तो निकाला गया है, लेकिन इसमें ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। तोड़े गए रास्ते अभी तक ठीक नहीं किए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों के समक्ष फोरलेन प्रभावितों की मांगों को उठाया। वर्ष 2022 के चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा ने फोरलेन प्रभावितों का मुद्दा ही नहीं रखा, जबकि कांग्रेस ने रखा है।अब चुनाव आ रहे हैं तो प्रभावितों की याद आ रही है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी की प्रत्याशी कंगना के लिए समर्थन मांगा था। मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया है कि फोरलेन प्रभावितों की मांगों को हल करने का प्रयास किया जाएगा। वीरवार को बाशिंग में फोरलेन संघर्ष समिति ने बैठक कर विक्रमादित्य सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है।




