कुल्लू अपडेट,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा प्रदेश स्तरीय आह्वान पर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को चंबा युवा हत्याकांड को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद चंबा जिला में लड़के की हुई निर्मम हत्या की निंदा करती है तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। कुछ दिन पहले जिला चम्बा की सलूणी तहसील के पुलिस थाना के अंतर्गत क्षेत्र में 25 मनोहर वर्षीय के हत्याकांड का मामला सामने आता है, जो कि बहुत ही पीड़ादायक मामला है। इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं ना कहीं हमारे समाज को एक क्रूरता भरा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। यह लड़का 6 जून से गायब था जिसकी FIR उसके परिजनों ने पुलिस थाना किहार में करवाई थी। जब उस नाले में मृतक की लाश से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना किहार से जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की दोषियों द्वारा उसके शरीर के टुकड़े करके एक बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबाकर रखा था। यह बहुत ही निंदनीय विषय है इस तरह की घटनाएं पहले भी इस क्षेत्र में देखी जा चुकी है। इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में कही ना कहीं एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास कुछ शक्तियां कर रही है। अतः विद्यार्थी परिषद मांग रखती है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए तथा जो इस हत्या के मामले में सम्मिलित है उन लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जनि चाहिए। इसी बीच विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, इकाई सचिव ऋषव ठाकुर, प्रदेश सह मंत्री कुंगा देचेन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 31



