Search
Close this search box.

बर्फ के कारण देरी से खोला गया रोहतांग पास, सभी सुविधाओं को किया गया है दुरुस्त 

कुल्लू अपडेट, सर्दियों में भारी हिमपात के कारण रोहतांग पास कई महीनों से बंद था। काफी लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार रोहतांग पास को जनसाधारण और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वंही उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि रोहतांग पास को क्लियर करने के लिए बीआरओ लगातार प्रयास कर रहा है क्योंकि इस बार सर्दियों के अंत में लगातार हिमपात होता रहा है इस कारण रोहतांग पास को खोलने में समय लगा। अब बीआरओ ने रोहतांग पास को बहाल कर दिया है और उसको आज से पब्लिक के लिए और टूरिस्ट के लिए खोल दिया है। जो एनजीटी की गाइडलाइन है उन गाइडलाइंस के मुताबिक वहां पर गाड़ियों को अनुमति दी जाएगी। ये गाड़ियाँ ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से परमिट लेती हैं और उसके बाद रोहतांग पास जाती है। इसके अलावा रोहतांग के रास्ते में जहां पर रोड साइड सुविधाएं हैं, उनको भी दुरुस्त किया गया है। जैसे गुलाबा में पार्किंग और वॉशरूम की सुविधा है और मढ़ी में सुलभ द्वारा वाशरूम्स को चलाया जा रहा है। रोहतांग टॉप पर भी गतिमान शौचालय   पहुंचा दिए गए हैं। वहां पर पार्किंग सुविधा की भी जरूरत पड़ती है उसको भी बर्फ हटा कर तैयार किया गया है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज