Search
Close this search box.

अधिकारी विकास कार्य को समयबद्ध करें पूरा,देरी व कोताही बर्दाश्त नही-सांसद प्रतिभा सिंह

कुल्लू अपडेट, सांसद प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों से सभी विकास कार्य को समयबद्ध  पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगो को इनका समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के निर्माण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। यह निर्देश सांसद  प्रतिभा सिंह ने आज उपमण्डल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की  अध्यक्षता करते दिये।
प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।विकास कार्य  में  गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्यो पिछले कई वर्षों से आधे अधूरे लटके पड़े है उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों के बैठक मे अनुपस्थित रहने पर कड़ा सज्ञान लेते हुये समस्त अधिकारियों को भविष्य मे होने वाली बैठको में उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारियों यह नही सोचना चाहिए कि इस क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक नही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र की चुनी हुई प्रतिनिधि सांसद हैं,इसलिए उनके आदेशों की अवहेलना नही होनी चाहिए। प्रदेश में अब भाजपा की नही कांग्रेस की सरकार है।
प्रतिभा सिंह ने बीएमओ बंजार व एसएमएस बागवानी को स्टाफ की स्थिति,एमआरआई व अल्ट्रासाउंड मशीन सहित एम्बुलेंस की प्रस्ताव भेजने को कहा।इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू को बंजार से शिमला व शिमला से बंजार सीधी बस सेवा बहाल करने को कहा।सांसद ने बंजार के लिए बंद पड़ी मुद्रिका बस आज से ही बहाल करने के निर्देश भी दिए। प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को पार्टी के कार्यकर्ताओं की किसी भी प्रकार से कोई उपेक्षा न करने के भी निर्देश दिये ।
बैठक मे पूर्व मंत्री पंडित खिमी राम,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद,ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर,राम सिंह मियां, टी सी महंत,मान सिंह,इंदु पटियाल, मोती राम पालसर , सुरेंद्र शर्मा , एसडीएम हेम चंद वर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य  उपस्थित थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज