कुल्लू अपडेट,कुल्लू कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर के छात्र हुरला के अक्षित ने 19वीं जूनियर सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल और जिला कुल्लू का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। कुल्लू कान्वेंट स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि स्कूल के जमा दो कक्षा के छात्र अजीत कुमार ने मंडी जिला के कंसा चौक में हुई 19 भी जूनियर सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करके स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल का लक्ष्य छात्रों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है वही खेलकूद ,सांस्कारिक शिक्षा देना और अच्छा नागरिक बनाना हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 21



