Search
Close this search box.

7 घंटे पढ़ाई ,स्नोर घाटी के कर्ण सिंह बने राजनीतिक शास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर

 
कुल्लू अपडेट, स्नोर घाटी की रैंस पंचायत के बटटा गांव के कर्ण सिंह का राजनीतिक शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए चयन हुआ है। कर्ण के पिता का नाम टिकम राम और माता का नाम विमला देवी है। इनके माता पिता किसान है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी से हुई है और स्नातक की पढ़ाई उन्होंने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से की है। कर्ण ने बताया कि वह रोज 5 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और उन्हें प्रेरणा अपने माता और पिता से मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कर्ण ने यह संदेश दिया है कि वे कोशिश करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज