कुल्लू अपडेट, बंजार उपमंडल के जीभी गांव के लीलाधर का राजनीतिक शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए चयन हुआ है। इनकी माता का नाम मान्ता देवी और पिता का नाम दुनी चंद है। इनके माता पिता किसान है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल जीभी से हुई है। इन्होंने कॉलेज कैडर की परीक्षा पहली बार में ही पास की है। लीलाधर ने बताया कि वे 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और वह अपनी सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दे सकते क्योंकि उनकी इस सफलता में बहुत से लोग शामिल है जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में सहायता की है। जो लोग इस परीक्षा में सफल नहीं हुए और जो युवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं उनके लिए लीलाधर ने कहा कि परिश्रम करते रहे क्योंकि कठिन परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है।
Author: Kullu Update
Post Views: 33



