Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान

कुल्लू अपडेट, एक और कुल्लू पुलिस जहां नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर जन सुरक्षा को लेकर भी कुल्लू पुलिस के द्वारा समय-समय पर कड़े कदम उठाए जाते हैं। वंही जन सामान्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन ने यातायात को व्यवस्थित करने व वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं कि वाहनों की नियमित जांच की जाए ताकि आम जनता को आने जाने में यातायात समस्या का सामना ना करना पड़े औऱ सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके। इसी संदर्भ में पिछले कल जिला के विभिन्न थानों के अन्तर्गत पुलिस द्वारा नशे में गाड़ी चलानें वाले वाहन चालकों के कुल 09 चालान काटे गए। कुल्लू पुलिस ने आम जनता से यह अपील की है कि शराब पीकर नशें में गाड़ी न चलायें। खुद भी सुरक्षित रहें और दुसरों को भी सुरक्षित रखें।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज