Search
Close this search box.

मणिकर्ण घाटी के चौहकी में पानी में बहने से गुजरात के युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

कुल्लू अपडेट , मणिकर्ण में एक पर्यटक की पार्वती नदी में बहने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल में रखा है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे मणिकर्ण घाटी के जरी स्थित चौहकी के पास गुजरात का युवक सोहम शाह (19) पुत्र किशन बाबू भाई प्लाट नंबर 18 त्रिमूर्ति सोसायटी भावानगर, गुजरात पैर फिसलने से पार्वती नदी में गिर गया। युवक के नदी में बहने से अन्य साथियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना को पुलिस काे दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तलाश कर युवक को रेस्क्यू किया। उसे तुरंत उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक अपने 84 लोगों के साथ 27 मई की शाम को ही मणिकर्ण पहुंचा था। मंगलवार को उन्होंने मलाणा के लिए ट्रैकिंग पर जाना था मगर इससे पहले युवक हादसे का शिकार हो गया है। चार दिन के भीतर यह दूसरी घटना है जिसमें बहने से मौत हुई है। इससे पहले मनाली में ब्यास में युवती समेत दो लोग बह गए थे। इसमें एक युवक लापता है जबकि युवती का शव बरामद कर लिया गया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि शव को कुल्लू अस्पताल में रखा गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज