Search
Close this search box.

पोलिंग पार्टियों को लेकर एचआरटीसी की 40 बसें हुईं रवाना , कई रूट हुए प्रभावित

कुल्लू अपडेट , लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 150 से अधिक बसें बुक की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को लेकर मंगलवार को 40 बसें चारों विधानसभा केंद्रों आनी, बंजार, मनाली और कुल्लू के विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना की गई हैं। ऐसे में जिलेभर में एचआरटीसी के 50 से अधिक रूट प्रभावित रहेे। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी है। एचआरटीसी ने ग्रामीण रूटों में कटौती की। लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की 40 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हुई हैं। इसके कारण जिले के लोकल रूट प्रभावित रहे। समयसारिणी के अनुसार बसों का संचालन न होने से सवारियों की परेशानी बढ़ी। बसें न चलने से खासकर विद्यार्थियों, मरीजों और जरूरी कामकाज निपटाने के लिए निकले ग्रामीणों को कई किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस संबंध में निगम के मंडलीय अधिकारी डीके नारंग ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को कुल्लू डिपो की 40 बसें बुक की गई थीं। इन बसों पर पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों और चुनाव सामग्री मतदान केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज