Search
Close this search box.

10 जून से शुरू हो रहा WWDC 2024 , Apple ने की घोषणा

टेक अपडेट ,Apple ने अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की घोषणा कर दी है। एपल का WWDC 2024 10 जून 2024 से शुरू हो रहा है और 14 जून तक चलेगा। इस साल भी एपल के WWDC 2024 इवेंट में iPhone, iPad, Apple Watch, Apple TV, HomePod, AirPods, Apple Vision Pro और Mac के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्चिंग की उम्मीद है। इस इवेंट में किसी हार्डवेयर प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।

कब और कहां होगा WWDC 2024 :- WWDC 2024 का आयोजन एपल पार्क में होगा। 10 जून को रात 10.30 बजे इसकी शुरुआत होगी और 14 जून तक यह इवेंट चलेगा। WWDC 2024 को एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। यह इवेंट ऑनग्राउंड हो रहा है लेकिन ऑन इस प्रकार है WWDC 2024 का पूरा कार्यक्रम
एपल के इस कॉन्फ्रेंस में 100 टेक्निकल सेशन होंगे जिसमें एपल के डिजाइनर, इंजीनियर और एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसमें एनुअल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के 50 विजेताओं की भी घोषणा होगी। इसमें एपल डिजाइन अवार्ड के विजेताओं की भी घोषणा होगी।

WWDC 2024 से क्या-क्या हैं उम्मीदें :- WWDC 2024 में सबकी निगाहें iOS 18 पर होगी। इसके अलावा iPadOS 18. macOS 15, watchOS 11, tvOS 18 और visionOS 2 भी लॉन्च होगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए ओएस के साथ एआई का भी कमाल देखने को मिल सकता है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एपल एआई के लिए ओपनएआई और गूगल जैसी कंपनियों से बात कर रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज