Search
Close this search box.

रघुनाथ की नगरी से अयोध्या आने का निमंत्रण दे गए योगी कहा श्रद्धालुओं के रहने की होगी पूरी व्यवस्था

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू की जनता कभी भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आए तो उनके रहने की पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की जाएगी। ऐसे में भगवान रघुनाथ की नगरी से लोग भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या भी जरूर आए। यह बात ढालपुर में मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए ढालपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम और भगवान रघुनाथ के जयकारे भी लगाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या के हालात बदल गए हैं और यहां पर भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग को यादगार बनाने के लिए कई इमारत, होटल के नाम रखे गए हैं और प्रदेश सरकार भी श्रद्धालुओं को वहां पर पूरी सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मंच से पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह का भी नाम लेते हुए कहा कि पूर्व में दोनों को कई बार संसद में काम करने का मौका मिला है और भाजपा से पहले उत्तर प्रदेश में अन्य दलों की सरकार थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में गुंडाराज काफी अधिक था। जिसके चलते महिलाओं और बेटियों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। भाजपा की सरकार सत्ता में आते ही उत्तर प्रदेश से गुंडागर्दी को खत्म किया गया। आज राम भक्तों के संकल्प से ही भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो पाए हैं और देश भर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने जिला कुल्लू की जनता से भी आग्रह किया कि वह जब भी वे भगवान श्री राम के दर्शनों के लिए अयोध्या आएंगे तो उनकी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार व उनके द्वारा स्वयं की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज