कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भून्तर के क्षेत्र में एक HRTC बस त्रैहण रोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुयी और यह बस नरोगी से भून्तर वापिस आ रही थी। बस त्रैहण मोड़ से बशोणा नाला में गिरी और कुल्लू पुलिस ने जानकारी दी कि जिसमें 2 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हुई तथा 6 लोग घायल हुए है जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार हो रहा है.मृतकों के नाम:–
1. गोदावरी पत्नी श्री गुरवचन सिंह निवासी VPO मंगलौर तह0 बंजार जिला कुल्लू उम्र 40 वर्ष
2. विजय कुमार पुत्र श्री जीत राम निवासी VPO पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू उम्र 32 वर्ष
घायलों के नाम:–
1. प्रिया शर्मा पत्नी श्री यशपाल शर्मा निवासी गांव व डाकघर भलयानी तहसील व जिला कुल्लू उम्र 32 वर्ष
2. रूम सिंह पुत्र श्री होत राम निवासी VPO पिपलागे तह भुंतर जिला कुल्लू उम्र 30 वर्ष
3. दिनेश कुमार पुत्र वेद राम निवासी गांव ठेला डाकघर बजौरा तहसील भून्तर जिला कुल्लू 30 साल
4. दिनेश कुमार पुत्र श्री करम सिहं निवासी गांव कहनवाल तहसील सदर मंडी जिला मंडी उम्र 47 (बस ड्राइवर)
5. दीपक कुमार पुत्र स्व0 श्री रजनीश कुमार निवासी गांव बगीचा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू उम्र 30 वर्ष (बस कंडक्टर)
उपरोक्त मृतकों एवम घायलों की सूची की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है।



