Search
Close this search box.

पुराना कांगड़ा में काली मंदिर के समीप पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल न्यूज , पुराना कांगड़ा में काली मंदिर के पास आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। स्थानीय लोग जब मंदिर के समीप जा रहे थे तो उन्होंने पेड़ पर इस व्यक्ति को लटके देखा। उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर एसएचओ संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में मृतक की पहचान 41 वर्षीय अशोक सोनी तहसील अर्की, भराड़ीघाट, सोलन के रूप में हुई है। मृतक बिलासपुर जिला के नम्होल बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता था। उसका ससुराल जोगिंद्रनगर में बताया जा रहा है। मृतक यहां कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज