Search
Close this search box.

निर्दलयी विधायकों का इस्तीफ़ा हुआ मंजूर , अब फिर से होंगे हिमाचल में उपचुनाव

हिमाचल न्यूज ,विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन अन्य विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है। इसमें हमीरपुर से आशीष शर्मा ,देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से के एल ठाकुर शामिल है। इन तीनो विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद हिमाचल में एक बार फिर से उपचुनाव होना तय हो गया है। इन तीन निर्दलीय विधायकों ने छह बागी विधायकों के साथ मिलकर राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालकर हर्ष महाजन को चुनाव जिताया था। अब इन सबके इस्तीफे मंजूर कर लिए गए है। इसके साथ ही हिमाचल में एक बार फिर से उपचुनाव होना लगभग तय हो चुका है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज