हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress) ने एक और सीट जीत ली है. लाहौल स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा चुनाव जीत गई हैं. यहां पर भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर (Ravi Thakur) और आजाद रामलाल मारकंडा (Ram Lal Markanda) चुनाव हार गए हैं. 14 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है.
जानकारी के अनुसार, लाहौल स्पीति में 2022 में कांग्रेस पार्टी के रवि ठाकुर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे. लेकिन इसी साल फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया. साथ ही वह बजट सत्र से नदारद हो गए थे और बाद में उनकी सदस्यता चली गई थी. इसी वजह से लाहौल स्पीति में उपचुनाव हुए. भाजपा ने जहां रवि ठाकुर को टिकट दिया है. वहीं, भाजपा के रामलाल मारकंडा यहां से नाराज हो गए और फिर निर्दलीय मैदान में उतरे. वहीं, कांग्रेस ने पचास साल बाद लाहौल स्पीति को टिकट दिया था.
लाहौल स्पीति में कुल तीन प्रत्याशियों मुख्य मुकाबला था. कांग्रेस की तरफ से अनुराधा राणा को 8877 मिले, जबकि भाजपा के रवि ठाकुर भाजपा 2934 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा को 7091 वोट हासिल किए. यहां 75 लोगों ने नोटा दबाया. अनुराधा राणा 1786 मतों के साथ जीत गई. अहम बात यह है कि भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे हैं. वह 2022 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे.




