कुल्लू अपडेट,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र )पाठशाला ढालपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया।युवा उत्सव की थीम पंच प्रण है और इसका उद्देश्य युवा शक्ति से जन भागीदारी के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दृष्टिकोण में 2047 के भारत की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण पर रोशनी डालना है।जिसका आगाज़ मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह जी ने किया।सांसद प्रतिभा सिंह जी को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने कुल्लूवी टोपी,स्टॉल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।वही सांसद प्रतिभा सिंह जी ने युवा उत्सव में भारत संचार निगम लिमिटेड कुल्लू ,पंजाब नैशनल बैंक कुल्लू ,हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कुल्लू ,स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ,रोजगार विभाग कुल्लू ,जनसम्पर्क विभाग कृषि विज्ञान केंद्र ,कृषि विभाग कुल्लू ,नवचेतना स्पेशल स्कूल सरवरी के स्टॉल का निरीक्षण भी किया।युवाओ को सम्बोधित करते हुए मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह जी ने कहा कि देश में 75वां आजादी का महोत्सव मना रहे हैं और जिस तरीके के कार्यक्रम पूरे देश में भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है और हम नौजवान पीढ़ी को भी उसमें आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवा कलाकार कैंप के तहत कला प्रतियोगिता,युवा लेखक कैंप के तहत कविता प्रतियोगिता,मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,सांस्कृतिक उत्सव -समूह कार्यक्रम के तहत कुल्लूवी नाटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वही कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवज्योति स्कूल ढालपुर के कुनाल ने, द्वितीय स्थान कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मौहल के कात्यायनी ने ,तृतीय स्थान शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र )पाठशाला ढालपुर के हर्ष ने हासिल किया।कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग की रोजी ने,द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं की कंगना,तृतीय स्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ सिमरन ने हासिल किया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मौहल की परिष्टि ने,द्वितीय स्थान शीतल , तृतीय स्थान अंकित हासिल किया।फोटोग्राफी प्रतियोगिता में में प्रथम स्थान एलएमएस के अक्षित ने, द्वितीय स्थान कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मौहल के आर्यन चौहान ने , तृतीय स्थान कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मौहल के अमृतांशु पराशर ने हासिल किया।सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा युवक मंडल नग्गर ने ,द्वितीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा युवक मंडल नग्गर ने ,द्वितीय स्थान राजकीय क स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर ,तृतीय स्थान शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र )पाठशाला ढालपुर किया।चैस (पुरुष वर्ग ) में प्रथम स्थान रामलोट ,द्वितीय स्थान ठाकुर अर्जुन ,तृतीय स्थान ठाकुर अंकुश ने हासिल किया। चैस (महिला वर्ग) में प्रथम स्थान खड़का सिरजना ,द्वितीय स्थान ठाकुर अदिति ,तृतीय स्थान रिया ने हासिल किया। वॉलीबाल (पुरुष वर्ग ) में प्रथम स्थान खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू ,द्वितीय स्थान शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र )पाठशाला ढालपुर ने हासिल किया। वॉलीबाल (महिला वर्ग ) में खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू विजेता रही। सभी विजेताओं को समापन समारोह के मुख्यतिथि शशिपाल नेगी सहायक आयुक्त ने सम्मानित किया। मुख्यतिथि शशिपाल नेगी सहायक आयुक्त ने सभी विजेताओं और नेहरू युवा केंद्र कुल्लू को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
Author: Kullu Update
Post Views: 17



