हिमाचल न्यूज , हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा संसदीय सीट पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा कर लिया है. कांगड़ा से भाजपा के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने जीत हासिल कर ली है. यहां से उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को मात दी है. राजीव भारद्वाज ने यहा से करीब 2.47 लाख वोटों की लीड हासिल की है. फिलहाल, आधिकारिक तौर पर उनकी जीत की घोषणा चुनाव आयोग करेगा.
गौरतलब है कि यहां से भाजपा ने पहली बार राजीव भारद्वाज को टिकट दिया था. बीते 20 साल से यहां पर भाजपा चुनाव जीत रही थी और राजीव ने उस रिवाज को कायम रखा.
कांगड़ा से शांता कुमार जैसे नाम यहां से सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री रहे हैं. बीते 2019 के चुनाव में यहां से भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. यहां से भाजपा के किशन कपूर को 7, 2,5218 (71 फीसदी) वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के पवन काजल को 2,47,595 वोट मिले. बीते 25 साल से यह सीट भाजपा के खाते में जा रही है. 2009 में यहां से शांता कुमार भी सांसद रहे हैं. उससे पहले, 2004 में यहां पर कांग्रेस के चंद्र कुमार जीते थे.
हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा चाय और चावल के लिए प्रसिद्ध है. यहां सन् 1952 में सबसे पहला लोकसभा चुनाव हुआ था. कांगड़ा पहले ‘नगरकोट’ के नाम से प्रसिद्ध था और ऐसा कहा जाता है कि इसे राजा सुसर्माचंद ने महाभारत के युद्ध के बाद बसाया था. यहां बृजेश्वरी देवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है. इसके अलावा, चामुंडा देवी मंदिर है.वहीं, सुजानपुर किला, महाराणा प्रताप सागर झील, कांगड़ा आर्ट गैलरी और चाय के बगान काफी प्रसिद्ध हैं.




