Search
Close this search box.

शिमला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को हराकर जीत दर्ज की

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश में शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई है. लोकसभा चुनाव के लिए हुई काउटिंग में भाजपा के सुरेश कश्यप की जीत हुई है. सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार यहां से चुनाव जीते हैं. उन्होंने करीब 88 हजार मतों से जीत हासिल की है. हालांकि, आधिकारिक परिणाम आना बाकी है. यहां से सुरेश कश्यप के सामने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी की हार हुई है. विनोद के पिता शिमला से छह बार सांसद रहे थे. जानकारी के अनुसार, साल 1952 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस के टेक चंद ने जीत हासिल की थी. लोकसभा शिमला संसदीय क्षेत्र में सोलन के रहने वाले कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने 1980 से 1998 तक छह बार सांसद रहे तथा 18 वर्ष तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इस बार उनके बेटे विनोद सुल्तानपुरी कांग्रेस की तरफ से लड़ रह हैं. इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने राज किया. हालांकि, बीते 15 साल से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है. बीते 2019 के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कश्यप को 6,0,6182 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 2,78,668 वोट मिले थे. इस बार भी सुरेश कश्यप को भाजपा ने टिकट दिया है. शिमला में 17 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. इनमें सिरमौर, सोलन भी शामिल हैं.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज