Search
Close this search box.

रामलाल मारकंडा ने अनुराधा राणा को जीत हासिल करने पर दी बधाई

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress) ने एक और सीट जीत ली है. लाहौल स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा चुनाव जीत गई हैं. यहां पर भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर (Ravi Thakur) और आजाद रामलाल मारकंडा (Ram Lal Markanda) चुनाव हार गए हैं. 14 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। तो वहीं अब अनुराधा राणा को जीत हासिल करने पर रामलाल मारकंडा ने भी बधाई दी है उन्होने कहा है की जनता का निर्णय सर्वोपरि। लाहौल स्पीति की जनता के स्नेह और सहयोग के लिए हार्दिक आभार। जनसेवा का मेरा यह संकल्प और प्रयास थमेगा नहीं, आपकी सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
लाहौल स्पीति के मेरे समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को साधुवाद। आप सभी से यही आग्रह करता हूं कि अपना हौसला न तोड़ें, इस सफर को एकजुटता के साथ जारी रखें। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के विजेता प्रत्याशी अनुराधा राणा को बधाई। आशा करता हूं कि वे जनता से किए हर वायदे को निभाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज