हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला (Dharamshala By Polls 2024) में भाजपा ने उपचुनाव जीत लिया है. भाजपा ने छह सीटों में से फिलहाल, एक सीट जीत ली है. धर्मशाला से सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी को मात दी है. सुधीर शर्मा यहां से लगातार दूसरा चुनाव जीते हैं. वह चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने 5 हज़ार 527 मतों से दर्ज की है. हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से आधाकारिक घोषणा होना बाकी है. धर्मशाला से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुधीर शर्मा जीते थे लेकिन मंत्रीमंडल में जगह ना मिलने के चलते उन्होंने छह कांग्रेस विधायकों सहित विद्रोह कर दिया था. राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा को वोट दिया. साथ ही बजट सत्र में भी नहीं गए. व्हिप के उल्लंघन के चलते उनकी सदस्यता चली गई और फिर कुल छह विधायकों को स्पीकर ने बर्खास्त कर दिया था. ऐसे में हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हुए थे..उपचुनाव में धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने जीत हासिल की है. सुधीर यहां से लगातार दूसरी बार जीते हैं. इससे पहले, 2012 में भी वह यहां से चुनाव जीते थे. लेकिन 2017 में वह हार गए थे. यहां से आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी एक बार फिर से दमखम दिखा गए और उन्होंने 10770 वोट हासिल करने में कामयाब हुए.
धर्मशाला से सुधीर शर्मा को कुल 28066 वोट मिले. उनके मुकाबले में देवेंद्र जग्गी को 22540 वोटों से संतोष करना पड़ा. ऐसे में सुधीर शर्मा को यहां से 5526 वोटों की लीड मिली और चुनाव जीते.




