Search
Close this search box.

हर घर ध्यान सरस्वती विद्या मंदिर तथा डुगीलग भी पहुंचा

कुल्लू अपडेट ,केंद्रीय सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन  द्वारा देशव्यापी चलाए जा रहे  हर घर ध्यान अब सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग एवं डुगीलग स्कूलों में भी पहुंचा।पिछले दो दिनों में आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू जिला के कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं योग प्रशिक्षक सोनम डोलमा ने दोनों स्कूलों में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों तथा कर्मचारियों को प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई  गई। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने ध्यान क्या होता है ,कैसे किया जाता है तथा इसके क्या लाभ हैं विस्तार पूर्वक वर्णन किया।तत्पश्चात वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सोनम डोलमा ने प्राणायाम की कुछ महत्वपूर्ण विधियां सिखाई । इस अवसर पर यह भी बताया गया कि ज्ञान के द्वारा जब मन शांत रहता है तब सकारात्मक ऊर्जा के बढ़ोतरी होती है तथा सृजनात्मकता भी बढ़ जाती है और व्यक्ति अपने दिनचर्या में उत्साह से भरा रहता है ।इस तरह सकारात्मक ऊर्जा के कारण नकारात्मक व्यसनों जैसे नशा आदि से भी दूर रहा जा सकता है ।दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व के बारे में समझाया तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी‌ । विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया गया कि वह जो ध्यान की विधि सिखाएं गई उसे अपने दिनचर्या में अवश्य अपना लें और सतत अभ्यास करते रहें।इस अवसर पर  सरस्वती विद्या मंदिर वाशिंग के प्रधानाचार्य  विजेता ठाकुर ,डुगी लग स्कूल के प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा एवं आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू जिला के मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ स्वयं सेवक सुशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज