Search
Close this search box.

केंद्रीय विद्यालय एन एच पी सी सैंज (कुल्लू) में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 कुल्लू अपडेट ,केंद्रीय विद्यालय एन एच पी सी सैंज (कुल्लू) में दिनांक 15 जून, 2023 को G-20 के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कुल्लू के कुल 40 विद्यालय के 80 प्राथमिक शिक्षकों व अभिभावको ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मिशन,G-20 विषय पर समाज को जागरूक करना था।  विद्यालय द्वारा अधिकाधिक जनभागीदारी कार्यक्रमों को सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 1 जून से 15 जून तक अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,पेपर रीडिंग, साइकिल रैली ,कविता पाठ, कहानी वाचन ,कार्ड बनाना, वाद -विवाद प्रतियोगिता रंगोली बनाना इत्यादि अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों और अभिभावकों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इसमें बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान भी दिए गए। विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण यह सभी कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आभासी माध्यम से करवाए गए। इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या सिंह  प्राचार्या किड्स किंगडम पब्लिक स्कूल थीं।  विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री किशोरी लाल (  खण्ड स्त्रोत समन्वय ) एवं विविध विद्यालयों के अनेक अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्या श्रीमती विनीता परशीरा ने सभी को जनभागीदारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की तथा मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में श्री हेमंत गुप्ता,नरेंद्र,रोशनलाल बबलू,रेणुका,विजेता,पूनम, अनिल कुमार ,कृष्ण कुमार ,सुनील कश्यप एवं अन्य सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज