कुल्लू अपडेट ,जेबीटी में बीएड को शामिल करने के विरोध में आज डाइट जरड कुल्लू में क्लासों को छोड़कर जेबीटी प्रशिक्षुयों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुयों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रशिक्षियों ने कहा कि वे सरकार की दोहरी नीतियों से नाखुश है। छात्र नेताओं ने कहा कि बीएड को जेबीटी की जगह शामिल करना हमारे साथ अन्याय है। प्रशिक्षओं ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन सरकार फैसले से पहले ही बीएड को जेबीटी की जगह शामिल कर रही है जबकि टैट को भी शामिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेबीटी के नॉर्म के अनुसार जेबीटी टैट होना जरूरी है लेकिन नियमों को ताक पर रखकर बिना टैट शामिल किए जेबीटी की जगह बीएड को पोस्टिड किया जा रहा है जो जेबीटी प्रशिक्षुयों के साथ अन्याय है। प्रशिक्षुयों ने बताया कि पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा था कि बीएड को जेबीटी में शामिल नहीं किया जाएगा लेकिन अब अपना ब्यान बदल दिया है और कहा है कि हम बीएड को जेबीटी में शामिल कर रहे हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शिक्षा मंत्री को अब बीएड की ज्यादा फिक्र होने लगी है जबकि जेबीटी के साथ धोखा किया जा रहा है। जेबीटी प्रशिक्षुयों ने मांग की है कि जबतक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आता तबतक बीएड को जेबीटी की जगह पोस्टिड न किया जाए।



