Search
Close this search box.

कुल्लू व् मनाली पुलिस ने कुल्लू में जगन्नाथ और मनाली में प्रेम सिंह व बल बली बहादुर के कब्जे से अवैध शराब की बरामद

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए तेज गति से अभियान चलाये जा रहे है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना कुल्लू व मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल तीन मामले दर्ज हुए हैं। प्रथम मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर RH कुल्लू के समीप एक कारियाना की दुकान की तलाशी के दौरान 10 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद की गई है । इस सन्दर्भ में जगन्नाथ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना कुल्लू में अभियोग पजींकृत किया गया है। वहीं पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोम्पा रोड़ मनाली व वशिष्ट लिंक रोड़ में गश्त के दौरान प्रेम सिंह व बल बली बहादुर के खोखों की तलाशी के दौरान 07 लीटर व 05 लीटर नाजायज शराब बरामद की है । दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो मामले दर्ज हुए हैं ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज