Search
Close this search box.

कानपुर निवासी मोहम्मद जावेद मनाली में 8.4 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है ।पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद जावेद (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद साविर निवासी गांव धनीरामपुर डाकघर सराय तहसील अकवरपुर जिला कानपूर, उतर प्रदेश के रिहायशी क्वाटर समीप समाहण बाज़ार में तलाशी के दौरान 8.4 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज