Search
Close this search box.

लगघाटी के दोगरी रेडक्रास और स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

कुल्लू अपडेट , जिला रेडक्रास सोसायटी कुल्लू  व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से लग घाटी की ग्राम पंचायत मनगढ़ के बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोगरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।  

 

ग्राम पंचायत मनगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोगरी में  आज राष्ट्रीय किशोर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर में ग्राम पंचायत मनगढ़, ढूंन्खरी तथा गाहर के लोगों ने स्वास्थ जांच का लाभ उठाया।

 

 

सहायक सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी ने शिविर का शुभारम्भ किया। इस दौरान कुल्लू से आये स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा  आर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र विशेषज्ञ एवं विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच की  गई। इस के अलावा शिविर में  जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र, कुल्लू की टीम द्वारा विकलांग व्यक्तियों की पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन किया गया।  

 

सहायक आयुक्त  ने कहा कि शिविर में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच, हिमोग्लोबिन के लिए रक्त परिक्षण, बीएम्आई मोनिटरिंग, की गई ।  शिविर में कुल 280 लोगों ने पञ्जीकरण करवाया जिनमे से नेत्र जांच के 85, हड्डी रोग के 88, स्कूली छात्र 106 लोगों की जांच तथा  8 विकलांग व्यक्तियों का  पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन किया गया।  

इस अवसर पर पोटर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमे खिमी राम प्रथम , सुरेंदर द्वीतीय व् कमलेश तृतीय स्थान पर रहे।

शिविर में 100 लोगों को निःशुल्क हाइजीन किट भी उपलब्ध की  गई ।

इस शिविर में रेड्क्रोस के सचिव विनोद मोदगिल,   सीएमओ डा. नागराज , उपनिदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल, ग्राम पंचायत मनगढ़ की प्रधान रीना देवी, प्रधान शकुंतला देवी

रेड्क्रोस की आजीवन सदस्य विमला देवी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज