कुल्लू अपडेट,ढालपुर में बीते कई वर्षों से अशोक कुमार करियाना स्टोर की दुकान चला रहे है और बीते दिन अशोक कुमार से अज्ञात व्यक्ति ने 10 हज़ार रूपये की ठगी की। अशोक कुमार ने बताया कि कि अज्ञात व्यक्ति नेएक चाय का पैकेट दिया और दुकान के बाहर चाय की कंपनी का स्टीकर भी चिपका दिया।उसके जाने के बाद दो-तीन घंटे के बाद दूसरा आदमी आया और उसने चाय पत्ती का के 45 पैकेट का ऑर्डर दे दिया और उसे 2 हज़ार रूपये भी दिए।आदमी ने कहा कि मैं कल आऊंगा आपने 45 पैकेट मंगवा कर रखना मैं कल ले जाऊंगा।उसके बाद दूसरे दिन हमने चाय मंगा ली और उसके पैसे भी दिए। फिर जिस आदमी ने आर्डर दिया था उसको कॉल की पहले वो टालमटोल करने लगा और फिर फ़ोन स्विच ऑफ कर दिया।अशोक कुमार ने बताया कि दो लोगो ने उन्हें बेफकूफ बनाकर 10,000 रुपए लूट लिए।हालाँकि उन्होंने अभी पुलिस में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज़ नहीं करवायी है।उन्होंने लोगो से अपील कि है कि है कि वे इस तरह की धोखाधड़ी से बचें।



